फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was a checkmate between the District Education Officer and the teachers

Sonipat News: जिला शिक्षा अधिकारी व गुरुजनों में चली शह-मात

Mon, 21 Jul 2025 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
There was a checkmate between the District Education Officer and the teachers
फोटो 23- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस प - फोटो : संवाद
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के बीच जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों ने भाग लिया। इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया व प्रतिभागी शिक्षकाें के साथ शतरंज में दो-दो हाथ आजमाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) गुरुग्राम व विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के मानसिक विकास, तार्किक चिंतन, समय के उपयोग, एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान जैसी मानसिक क्षमताओं को बढ़ावा देने की दिशा से अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में अभियान चलाकर विद्यार्थियों व अध्यापकों को शतरंज खेल का महत्व बताया गया। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर प्रत्येक जिले में शिक्षकों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सोनीपत में 14 पुरुष, 10 महिला शिक्षकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी अध्यापकों व विद्यार्थियों के लिए शतरंज खेल के लिए ज्यादा अवसर दिए जाएंगे। इससे अध्यापकों व विद्यार्थियों के मानसिक विकास, एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता, समग्र विकास जैसे पहलुओं पर जोर दिया जाएगा जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की एक अहम कड़ी है।

कार्यक्रम में जिला एफएलएन एवं शतरंज समन्वयक मनोज वर्मा, सुशील कुमार, शतरंज खिलाड़ी सुनील कुमार, गर्वित वर्मा, रूद्र, हार्दिक मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में सुशील व सविता प्रथम
पुरुष वर्ग में खंड राई के राजकीय विद्यालय, कुंडली से सुशील कुमार प्रथम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सोनीपत से मनोज वर्मा द्वितीय, राजकीय विद्यालय, खुबडू से विनीत कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में राजकीय विद्यालय, ताजपुर से सविता प्रथम, राजकीय विद्यालय, थाना कलां से रितु मलिक द्वितीय, राजकीय विद्यालय, पाई से सोनिया दहिया तृतीय रही। जिला शतरंज संघ ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, शिक्षा विभाग ने प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह राशि विजेताओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। संघ के पूर्व सचिव अजय गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed