फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is not a single case of Corona due to the solidarity of the villagers in Bhadi village

भादी गांव में ग्रामीणों की एकजुटता से कोरोना का एक भी केस नहीं

Sat, 29 May 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
There is not a single case of Corona due to the solidarity of the villagers in Bhadi village
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जहां प्रशासन से लेकर शासन तक खूब प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जिले के भादी गांव में ग्रामीणों ने ऐसी एकजुटता दिखाई कि उस गांव में आज तक कोरोना नहीं घुस सका। ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव में किसी के आने-जाने पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया तो पूर्व सरपंच के साथ गण्यमान्य लोगों ने घर-घर जाकर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। यहां तक कि गांव में केवल एक ही सब्जी विक्रेता को आने की अनुमति दी गई। गांव में कोरोना का एक भी केस नहीं होने पर भादी अब मिसाल बन गया है और उसका उदाहरण देकर अन्य गांव के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना ने जब कहर बरपाना शुरू किया तो गन्नौर क्षेत्र के भादी गांव के लोगों ने एकजुट होकर फैसला लिया कि गांव से आवाजाही बंद की जाए। अगर किसी को जरूरी काम के कारण गांव से बाहर जाना पड़ता है तो वह कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करेगा। इसके लिए गांव के पूर्व सरपंच हरकेश के साथ ही अन्य गण्यमान्य लोगों ने जिम्मेदारी बखूबी निभाई और इस फैसले को गांव में पूरी तरह से लागू कराया गया। इसके साथ ही गांव में सब्जी की समस्या न हो, उसके लिए फैसला लिया गया कि केवल एक ही सब्जी बेचने वाले को गांव में आने दिया जाएगा। जिससे वह ज्यादा जगह नहीं घूमे और उसके कारण भी गांव में संक्रमण नहीं आ सके। इसके अलावा हर घर में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करते हुए मास्क लगाने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने व हाथ धोने की अपील की गई। पूर्व सरपंच हरकेश ने गांव में मास्क व सैनिटाइजर तक वितरित किए। इस तरह से गांव में कोरोना संक्रमण को रोकने की व्यवस्था बनाई गई और उसमें भादी गांव के लोग अभी तक कामयाब भी हुए हैं। भादी गांव अब कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर मिसाल बन गया है और यहां अभी तक कोई केस नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव के लोगों ने एकजुट होकर फैसला लिया कि वहां आवाजाही पर पाबंदी रहेगी और किसी को जरूरी काम से जाना पड़ता है तो वह सभी नियमों का पालन करेगा। इसके साथ ही गांव में सैनिटाइजर व मास्क बांटे गए। इसका सबसे बड़ा असर यह रहा है कि गांव में आज तक कोरोना का कोई केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरकेश, पूर्व सरपंच भादी
वर्जन
कोरोना संक्रमण रोकने में भादी गांव के लोगों ने मिसाल कायम की है और वह एक उदाहरण बन गया है। अन्य सभी गांवों के लोगों इस तरह ही कोरोना से बचाव के प्रयास करने चाहिए, जिससे कोरोना को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। लोगों को कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।
- श्यामलाल पूनिया, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed