फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is no portal government in the state, development work is being done evenly: Moolchand

प्रदेश में पोर्टल सरकार नहीं, समान रूप से हो रहे विकास कार्य : मूलचंद

Wed, 23 Aug 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
There is no portal government in the state, development work is being done evenly: Moolchand
फोटो 03. लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, साथ में विधायक नि
सोनीपत। प्रदेश में पोर्टल की सरकार नहीं है। सरकार प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। खरखौदा में आईएमटी को विकसित किया जा रहा है। सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रेल कोच फैक्टरी स्थापित की जा चुकी है। केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ रेल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। ये बात हिसार में दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की ओर से दिए गए बयान पर मंगलवार को परिवहन मंत्री मूलंचद शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कही।
विज्ञापन

वह लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। आप के बयान पर नूंह हिंसा मामले में उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज नूंह हिंसा मामले पर नजर बनाए हुए हैं। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

महिला प्रशिक्षक के निलंबन में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मामला बहुत पुराना है। इस मामले में संदीप सिंह से ही बात करें। गोवंशों को लेकर सरकार पर राजनीति करने के लगे आरोप पर मंत्री ने कहा कि वह गायों का सम्मान करते हैं। गायों के लिए पंचायती व शामलात जमीनों पर गोशालाएं खोली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर बहनों व उनके 15 साल तक के बच्चों को रोडवेज व परिवहन समिति की बसों में निशुल्क सफर कराया जाएगा। यह सुविधा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होकर 30 अगस्त को मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान सहकारी परिवहन समिति के निजी बस ऑपरेटरों, रोडवेज चालक-परिचालकों की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 03. लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, साथ में विधायक नि

फोटो 03. लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, साथ में विधायक नि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed