फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There is no difference between the words and actions of the BJP government: Krishna Middha

भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं : कृष्ण मिड्ढा

Sun, 23 Feb 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
There is no difference between the words and actions of the BJP government: Krishna Middha
फोटो 35: सोनीपत शहर में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करते डिप्टी स्
सोनीपत। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर प्रदेश की जनता को पूरा विश्वास है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। वहीं, कांग्रेस सिर्फ झूठे वायदे कर जनता को बरगलाने का काम करती है। मेयर उप चुनाव में सोनीपत की जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी और कमल का बटन दबाकर भाजपा को जीत दिलाएगी। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ पुरखास अड्डा से सेक्टर-14 होते हुए शिव नगर तक राेड शो किया। कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान पर तंज करते हुए डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि अगर कांग्रेस के लोग किसी का नाम कमल ही नहीं, बल्कि भगवान राम का नाम भी रख लें, तो भी कुछ नहीं बदलेगा। यही कांग्रेस थी जो कभी भगवान राम को गाली देती थी और आज उसी का अंजाम है कि राम के खिलाफ बोलने वालों का हश्र केजरीवाल जैसा हो रहा है। कांग्रेस ने कभी भगवान राम को माना ही नहीं।
विज्ञापन

26 फरवरी को मुख्यमंत्री कर सकते है रोड शो
मुख्यमंत्री नायब सैनी 26 फरवरी को सोनीपत में मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने समर्थन में रोड शो कर सकते हैं। इसके बाद खरखौदा नगर पालिका क्षेत्र में भी भाजपा प्रचार अभियान तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर भी मौजूद रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed