{"_id":"64949aaed35180e0bc0f5277","slug":"there-is-no-contradiction-between-bjp-and-jjp-moolchand-sonipat-news-c-197-1-snp1003-1766-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-जजपा में विरोधाभास नहीं : मूलचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-जजपा में विरोधाभास नहीं : मूलचंद
Fri, 23 Jun 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27. लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, साथ में विधायक म
सोनीपत। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन में बेहतर तरीके से सरकार चल रही है। दोनों पार्टियों में कोई विरोधाभास नहीं है। संगठन अपना काम करेगा, सरकार अपना काम कर रही है। परिवहन मंत्री वीरवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे।
एक सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव ने पटौदी में दिए बयान में मुख्यमंत्री को बदलने की बात कही है। वह कोई विधायक नहीं हैं। कोई हो तो तब भी इस मामले में कुछ कह सकते हैं।
भाजपा नेता बबीता फोगाट और जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा की ओर से दिल्ली में पहलवानों को धरने की मंजूरी दिलाने के मामले में मंत्री ने कहा कि पहलवान हरियाणा की बेटी और देश की शान है। सब कुछ शांति से निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर मंत्री ने कहा कि दीपेंद्र विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। विपक्ष के लोग अपनी बात नहीं रखेंगे तो कैसे विपक्ष चलेगा।
विज्ञापन
26 जून को रोडवेज कर्मचारियों की ओर से फरीदाबाद में मंत्री आवास के घेराव करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उनकी मांगों को समिति के सामने रखेंगे जो भी होगा उनका हल किया जाएगा।