फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There are no pink toilets anywhere in the district.

Sonipat News: जिले में कही भी नहीं पिंक टॉयलेट

Wed, 19 Nov 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
There are no pink toilets anywhere in the district.
सोनीपत। शहर के साथ जिले के अन्य कस्बों में पिंक टॉयलेट नहीं हैं। महिलाओं के लिए पब्लिक व कम्युनिटी शौचालय में ही अलग से सुविधा दी गई है ताकि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को परेशानी न हो। हर साल 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। नगर निगम ने शहर में किसी भी स्थान पर पिंक टॉयलेट आज तक नहीं बनवाया है।
विज्ञापन

सरकार और प्रशासन की ओर से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का दावा किया जाता है लेकिन महिलाओं के लिए जिले में आज तक पिंक शौचालय तक नहीं बनाया गया है। आज पिंक शौचालय समय की जरूरत है। पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन लगाई जाती है। साथ ही इंसीनरेटर की भी सुविधा होती है।
विज्ञापन

महिला के साथ छोटे बच्चे को सुरक्षित स्थान भी रहता है। पिंक शौचालय न होने के कारण बाजार में आने वाली महिलाओं को परेशानी होती है। पिंक टॉयलेट के अभाव में महिलाओं को हर रोज एक बड़ी समस्या से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने बाजारों के आसपास 150 पब्लिक व कम्युनिटी शौचालय की व्यवस्था की है। इससे महिलाओं के लिए अलग से सुविधा दी है। पिंक टॉयलेट के नाम पर एक भी ईंट नहीं लग सकी है। यह हाल तब है जब स्वच्छ भारत अभियान को लेकर करोड़ों का बजट पानी की तरह बहाया जा रहा है।
सार्वजनिक जगहों पर पिंक टॉयलेट का न होना कभी-कभी महिलाओं के लिए बड़ी मुसीबत बन जाता है। लेकिन समाज और सरकार दोनों की ही असंवेदनशीलता के चलते इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

नगर निगम क्षेत्र में पिंक टॉयलेट नहीं है। पब्लिक व कम्युनिटी शौचालय में महिलाओं के लिए अलग से सुविधा दी गई है। सभी शौचालयों में रोजाना सफाई कराई जा रही है। -जोगेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed