{"_id":"67070594bb5bc28f5c061354","slug":"the-youth-who-ran-away-after-shooting-in-delhi-became-victim-of-an-accident-in-kharkhoda-sonipat-news-c-197-1-snp1001-125867-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिल्ली में गोली मारकर भागे युवक खरखौदा में हुए हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिल्ली में गोली मारकर भागे युवक खरखौदा में हुए हादसे का शिकार
Thu, 10 Oct 2024 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
फोटाे 13: खरखौदा के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन सड़क हादसे में घायल हत्या के प्रयास के आरोपी।
-
- 1
-
Link Copied
खरखौदा । दिल्ली में युवक को गोली मारकर भागे दो युवक खरखौदा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। राहगीर फोर-व्हीलर चालक ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपचार करने लगे तो उनके पास से पिस्तौल व मैगजीन मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पहचान के बाद दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई तो पूरे मामले का पता लग सका।
खरखौदा के सरकारी अस्पताल में बुधवार को फोर-व्हीलर चालक दो घायलों को लेकर पहुंचा। स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों को आपातकालीन में पहुंचाया और चिकित्सक के साथ उन्हें प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक घायल के पास से पिस्तौल की मैग्जीन निकलकर नीचे जा गिरी। जिसे देख सभी के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की पहचान दिल्ली के नरेला क्षेत्र के गांव बांकनेर निवासी प्रदीप व प्रवीन के रूप में हुई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर चौकाने वाली जानकारी दी। पता लगा कि दोनों घायलों पर मंगलवार की रात को बांकनेर के युवक रौनक पर गोली चलाई है। रौनक रामलीला देखकर लौट रहा था।
पुलिस टीम कार्रवाई कर ही रही थी कि इसी बीच दूसरे घायल के पास से एक पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल जमीन पर गिरी तो उसे भी कब्जे में लिया गया। घायलों पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -
अस्पताल में लाए गए घायलों पर दिल्ली के नरेला थाने में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज है। उनके पास से पिस्तौल व मैगजीन मिली है। हादसे में घायल हुए युवकों को रोहतक रेफर किया गया है। उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-उमेश कुमार, अतिरिक्त थाना प्रभारी खरखौदा