{"_id":"60d62f9c8ebc3e2daf368b6f","slug":"the-youth-who-came-in-the-farmers-movement-had-kidnapped-the-teenager-the-rape-was-not-confirmed-in-the-medical-sonipat-news-rtk6146907183","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन में आए युवक ने अगवा की थी किशोरी, मेडिकल में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन में आए युवक ने अगवा की थी किशोरी, मेडिकल में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि
विज्ञापन
कुंडली थाना क्षेत्र से किसान आंदोलन में आए युवक द्वारा बहकाकर ले जाई गई किशोरी की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने अगवा कर बंधक बनाने की जानकारी दी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में पंजाब के अमृतसर गई है।
कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आए पंजाब के अमृतसर निवासी कर्ण उर्फ साहिल पर कुंडली क्षेत्र की 13 साल की किशोरी को बहकाकर ले जाने का आरोप है। किशोरी को चार दिन तक पंजाब के अमृतसर में बंधक बनाकर अपने साथ रखा था। किशोरी ने मौका पाकर अपने बंधक होने की जानकारी परिजनों को दी थी। किशोरी को बरामद कर लिया गया था। किशोरी को राजपुरा थाना पुलिस की मदद से बरामद किया गया था। किशोरी ने अगवा कर ले जाने की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
वर्जन
मेडिकल रिपोर्ट में कुछ आपत्तिजनक नहीं आया है। पीड़िता ने अपने बयानों में यौन शोषण की जानकारी नहीं दी है। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने पंजाब गई है। आरोपी को पकड़कर उसका भी मेडिकल कराया जाएगा। आमने-सामने बैठाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।