{"_id":"613918f48ebc3e83b54124a9","slug":"the-youth-was-killed-by-shooting-eight-bullets-was-preparing-for-the-job-by-taking-coaching-sonipat-news-rtk6233929169","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की आठ गोलियां मारकर की गई थी हत्या, कोचिंग ले कर रहा था नौकरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की आठ गोलियां मारकर की गई थी हत्या, कोचिंग ले कर रहा था नौकरी की तैयारी
विज्ञापन
विवेक का फाइल फोटो।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव करेवड़ी में युवक की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि युवक की आठ गोलियां मारकर हत्या की गई है। उसके शरीर में पांच गोलियां मिली हैं।
गांव करेवड़ी निवासी रामकुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा विवेक (23) मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे घर से निकला था। वह सोनीपत में नौकरी की तलाश में आया था। साथ ही एक सेंटर पर कोचिंग ले रहा था। परिजनों ने बताया कि जब वह घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कॉल की गई, लेकिन फोन नहीं उठाया। परिजनों ने पुलिस को बताया। युवक का शव रात को गांव के बाहर झाड़ियों में मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को विवेक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार व डीएसपी सतीश गौतम ने विवेक के परिजनों से जानकारी ली। परिवार के सदस्य नरेंद्र ने बताया कि उनके गांव में दो पक्षों में रंजिश चल रही है, जिसमें उनके परिवार के दो युवकों के नाम भी सामने आए थे। उसने विवेक की हत्या के पीछे गांव की रंजिश होने से भी इनकार नहीं किया है। हालांकि परिवार ने पुलिस के सामने किसी को नामजद करते हुए शक नहीं जताया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में आठ गोली लगने का खुलासा
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में आठ गोली लगने का पता लगा है, जिसमें पांच गोली युवक के शरीर में मिली हैं। हालांकि जहां शव मिला है, वहां पर कीचड़ होने के कारण कोई खोल नहीं मिला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
वर्जन
युवक की हत्या के मामले में पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर अशोक कुमार, थाना प्रभारी मोहाना

युवक की हत्या के मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाते परिजन। संवाद- फोटो : Sonipat