फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The young man who went to the neighboring village was murdered 4 times with a needle

पड़ोस के गांव गए युवक की सुए से चार वार कर हत्या

Mon, 25 Oct 2021 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to the neighboring village was murdered 4 times with a needle
सोनीपत। गांव अटेरना में मामूली कहासुनी के बाद हुए गाली-गलौज में नांगल कलां के युवक की बर्फ तोड़ने के सुए से चार वार कर हत्या कर दी गई। युवक अपने साथी के साथ पड़ोस के गांव में गया था। युवक को परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे खानपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अटेरना के युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नांगल कलां के रहने वाले आशु ने बताया कि उसका छोटा भाई अमित (30) कुंडली में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। वह रविवार को गांव के रहने वाले अपने दोस्त नरेश के साथ गांव अटेरना की साधु मार्केट में गया था। वहां पर वह अपने परिचित गांव अटेरना के गौतम के पास गए थे। वहां उनकी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच नरेश ने झगड़ा होने की जानकारी अमित के भाई आशु को दी। जिस पर आशु परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुष्यंत अपने हाथ में लिए बर्फ तोड़ने के सुए से अमित पर वार कर रहा था। उसने अमित के सीने व कमर पर वार किए और उनके आने के बाद वह सुआ लेकर मौके से फरार हो गया। जिस पर उन्होंने तुरंत अपने भाई अमित को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां ले जाते हुए रास्ते में उसका भाई की मौत हो गई। जिस पर वह उसे वापस सोनीपत सामान्य अस्पताल में ले आए। जहां चिकित्सक ने भी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और शव को शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया। जहां पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की सूचना के बाद सोमवार को पुलिस ने आशु के बयान पर गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्कूटी पर देखे गए थे तीनों युवक
रविवार को तीनों युवक एक साथ गांव अटेरना में स्कूटी पर गए थे। अमित व नरेश गांव के होने के साथ ही अच्छे दोस्त थे। वहीं गौतम भी उनका परिचित था। मामूली कहासुनी और गाली-गलौज में हुए झगड़े में अमित की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अमित कुंडली पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम कर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। उसके पास पांच साल की बेटी व करीब दो साल का बेटा है। अमित की हत्या किए जाने से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। त्योहारी सीजन के दौरान युवक की हत्या से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

वर्जन
गांव अटेरना में युवक की गाली-गलौज के बाद सुए से हमला कर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर झगड़े के कारणों का पता लगाया जाएगा।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed