फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The young man vandalized the de-addiction center with his friends

Sonipat News: युवक ने साथियों संग नशा मुक्ति केंद्र में की तोड़फोड़

Fri, 21 Apr 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The young man vandalized the de-addiction center with his friends
सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र से गए युवक ने एक दिन बाद देर रात वापस आकर केंद्र में तोड़फोड़ करने के साथ कर्मचारी की पिटाई कर दी। केंद्र संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी सुरेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने दीपक और जितेंद्र के साथ मिलकर नशा मुक्ति केंद्र खोला है। उन्होंने चार मरला के रहने वाले रमन को नशा मुक्ति केंद्र में बतौर अधिकारी नियुक्त कर रखा है। सुरेश ने बताया कि उनके नशा मुक्ति केंद्र में रोहतक का रहने वाला अक्षय उसके परिजनों की सहमति से 17 अप्रैल तक रहा था। उसके बाद वह चला गया था। सुरेश का आरोप है कि 18 अप्रैल को रात 11 बजे अक्षय अपने तीन साथियों संग नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचा। उसने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। उसके बाद वह अंदर घुस गए। वह हाथों में धारदार हथियार व डंडे लिए थे। उन्होंने अंदर आकर तोडफ़ोड़ कर दी। उन्होंने केंद्र में खड़ी उनकी कार को तोड़ दिया। इसके साथ ही कार्यालय के शीशे भी तोड़ दिए। विरोध करने पर रमन की पिटाई की गई। उसे मारने की धमकी दी गई। बाद में आरोपी भाग गए। सुरेश ने बुधवार को मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मारपीट व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed