फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The young man took 30 thousand rupees by taking the elderly in the bank as a bluff

बैंक में बुजुर्ग को झांसे में ले 30 हजार रुपये ले गया युवक

Thu, 07 Oct 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
The young man took 30 thousand rupees by taking the elderly in the bank as a bluff
शहर के रोहतक रोड स्थित एसबीआई की शाखा में नकदी निकलवाने गए सेना से सेवानिवृत्त कर्मचारी को झांसे में लेकर 30 हजार ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ककरोई रोड निवासी रामफल दहिया ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह रोहतक रोड पर एसबीआई की शाखा में रुपये निकलवाने गए थे। काउंटर से रुपये लेकर वह चलने लगे तो एक युवक आया और खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि सीनियर सिटीजन की मदद के लिए उसको रखा गया है। अपने रुपये चेक कर लें, कोई नोट नकली न हो। उसने रुपये निकालकर उसको दे दिए। उसने बताया कि आपके दो नोट नकली हैं। उनको बदला जाएगा। यह कहकर वह सभी 30 हजार रुपये ले लिए और खुद काउंटर की ओर बढ़ गया। वह उठकर उसके पीछे चले तो वह बैंक में लगी भीड़ में गायब हो गया। तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला। वह रुपये लेकर भाग गया। वारदात बैंक मैनेजर के कक्ष के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed