Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The young man lives by jumping in front of train

मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Thu, 26 Jun 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाल, सोनीपत
ब्यूरो, अमर उजाल, सोनीपत Updated Thu, 26 Jun 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर बंदेपुर फाटक के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर अज्ञात युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके  पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में शव गृह में पोस्टमार्टम कराकर रखवा दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार प्रात: करीब 10.30 बजे बंदेपुर फाटक के पास 30 वर्षीय एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कू दकर जान दे दी। मालगाड़ी तेज गति से दिल्ली की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


राहगीरों ने मामले की सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक का शव पर लाल रंग की टी शर्ट, नीले रंग का लोअर और पैरों में हवाई चप्पल थी। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed