फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the woman was gang-raped

महिला का अपहरण करने के बाद बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Mon, 21 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
the woman was gang-raped
मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने गांव के दो सगे भाइयों और उनके मामा समेत चार लोगों पर अपहरण व बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जनवरी में उसके साथ पलवल, धारुहेड़ा व अन्य स्थानों पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गांव के युवक ने उसका जनवरी में अपहरण कर लिया था। आरोपी ने करीब सात-आठ दिन तक उसे पलवल, धारुहेड़ा व अन्य स्थानों पर बंधक बनाकर रखा था। आरोपी ने उसे व उसके दोनों बच्चों को मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी के भाई, उसके मामा व एक अन्य व्यक्ति ने भी उससे दुष्कर्म किया था। महिला ने बताया कि वह उनके चंगुल से बचकर आ गई थी। आरोपियों की धमकी के चलते उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी। अब आरोपी पक्ष से झगड़े के बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला के गांव के कुलदीप व आनंद, उनके मामा सुंदर व एक अन्य रमेश के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर रखना, सामूहिक दुष्कर्म व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed