फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The weather changed in the afternoon and it rained in the late evening.

Sonipat News: दोपहर बाद बदला मौसम और देर शाम को हुई बूंदाबांदी

Tue, 31 Mar 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 31 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The weather changed in the afternoon and it rained in the late evening.
देर शाम बूंदाबांदी के दौरान आसमान में छाए बादल। संवाद
सोनीपत। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बदल छा गए। शाम होते ही हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई जो रुक-रुककर देर रात तक जारी रही। मंगलवार को सुबह से अच्छी धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था।
विज्ञापन

दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल मंडराने लगे। शाम करीब पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात को गर्जना के साथ बूंदाबांदी होती ही। इस दौरान हवा भी चली। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बूंदाबांदी और हवा के कारण कहीं से भी फसलों या अन्य किसी अन्य तरह के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें जरूर खिंच गई है। कृषि अधिकारियों व किसानों के अनुसार यदि बारिश तेज हुई या तेज हवा चली तो उनकी पककर तैयार गेहूं की फसल खेतों में बिछ जाएगी। इसी तरह बारिश होने पर तैयार सरसों के खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह अस्थिरता बनी हुई है। यही कारण है कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed