फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The water coming out of dhabas will be treated and used for irrigation, trial of STP completed

Sonipat News: ढाबों से निकलने वाले पानी को शोधित कर सिंचाई की जाएगी, एसटीपी का ट्रायल पूरा

Wed, 02 Oct 2024 05:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
The water coming out of dhabas will be treated and used for irrigation, trial of STP completed
फोटो 11. सोनीपत के मुरथल के ढाबों के पीछे नगर निगम की ओर से निर्मित किया गया एसटीपी। संवाद
सोनीपत। नगर निगम की ओर से मुरथल स्थित ढाबों के पीछे निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की ट्रायल प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अब एसटीपी के नजदीक बने जोहड़ में शोधित पानी डाला जा रहा है। नगर निगम ने मुरथल स्थित दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पानी पहुंचाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसके लिए नगर निगम ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम पाइप लाइन डालकर पानी पहुंचाएगा। शोधित पानी को रजबहा में डालने के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा है। नगर निगम ने वर्ष 2017 में मुरथल के ढाबों के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी राेड) के साथ 1008 मीटर सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

9.5 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी का निर्माण किया गया है। ढाबों से निकलने वाले दूषित पानी का अब एसटीपी में शोधन किया जाने लगा है। एसटीपी चालू होने से ढाबों, दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुराड़, आरके कॉलोनी में रहने वाले लोगों की परेशानी दूर होगी। एसटीपी से पानी की गुणवत्ता को बेहतर किया जाएगा, ताकि जमीन में जाने पर वहां का भूजल दूषित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरथल विवि व रजबहा में पानी छोड़ने की तैयारी
नगर निगम ने तीन न्यूनतम तरल निर्वहन (एमएलडी) क्षमता के एसटीपी का निर्माण किया है। वर्तमान में एसटीपी से डेढ़ एमएलडी पानी का शाेधन किया जा रहा है। शोधित किए जाने वाले पानी को मुरथल विवि के पार्क व सिंचाई विभाग के रजबहा में छोड़ने की योजना है। इसके लिए नगर निगम ने मुरथल विवि तक पाइप लाइन डालने के लिए ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। मुरथल विवि प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा रजबहा में पानी डालने के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद पानी रजबहा में डाला जाएगा। शोधित किए गए पानी को किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए प्रयोग में ला सकेंगे।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में पानी पहुंचाने की है योजना
ढाबों से निकलने वाले पानी का शोधन कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में पहुंचाने की योजना है। ढाबों का शोधित पानी प्लांट में कूड़े को गलाने में प्रयोग किया जाएगा। ताजपुर रोड पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से मुरथल एसटीपी तक साढ़े सात किलोमीटर लंबी लाइन डाली जाएगी। इसके बाद ढाबों का पानी प्लांट तक पहुंचाया जाएगा।




-एसटीपी का निर्माण पूरा करने के साथ ट्रायल प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अब मुरथल विवि व रजबहा में पानी पहुंचाने की तैयारी है। जल्द ही शोधित किए गए पानी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में पहुंचाया जाएगा।
विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

फोटो 11. सोनीपत के मुरथल के ढाबों के पीछे नगर निगम की ओर से निर्मित किया गया एसटीपी। संवाद

फोटो 11. सोनीपत के मुरथल के ढाबों के पीछे नगर निगम की ओर से निर्मित किया गया एसटीपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed