{"_id":"67830f4efdc63b42a00c089e","slug":"the-vice-chancellor-took-stock-of-the-preparations-for-the-program-on-national-education-policy-sonipat-news-c-197-1-snp1002-130682-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुलपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुलपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
Sun, 12 Jan 2025 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-भारतीय शिक्षा, संस्कार, मूल्य और आपके सुझाव विषय पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ उच्चतर शिक्षा विभाग तकनीकी शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक अनिल सहरावत भी साथ रहे।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा होंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा होंगे। प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा, निदेशक डॉ. रिपुदमन सिंह स्वागत एवं परिचयात्मक भाषण देंगे। इस दौरान प्रो. विजय शर्मा, प्रो.एके सिंह, डॉ. परविंदर, डॉ प्रदीप, डॉ. सतपाल, डॉ. मनीषा मनचंदा, डॉ. निर्मला, डा.जगवेंद्र सिंह, राकेश लाकड़ा, नरेश, विजय, आकाश व रविंद्र सांगवान मौजूद रहे।