{"_id":"68a8d4a5104895cc220ee4d4","slug":"the-vice-chancellor-gave-instructions-to-repair-the-generator-in-the-academic-block-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141071-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुलपति ने दिया शैक्षणिक ब्लॉक में जेनरेटर ठीक कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुलपति ने दिया शैक्षणिक ब्लॉक में जेनरेटर ठीक कराने का निर्देश
Sat, 23 Aug 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय की वर्कशॉप में बिजली समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने शैक्षणिक ब्लाॅक में जेनरेटर को ठीक कराने का निर्देश दिया है। विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर उन्हें बिजली व पानी की समस्या के बारे में जानकारी दी थी।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह कार्यकारी अभियंता का कार्यभार संभाल रहे प्रो. विजय शर्मा को लेकर वर्कशॉप में गए और बिजली विभाग के कर्मचारियों से बात की। उन्होंने जेनरेटर ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनरेटर को ठीक कराने के लिए एक लाख से अधिक की धनराशि जारी करने का निर्देश दिया।
विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया था। कुलपति ने कहा कि समस्याओं का निदान किया जाएगा। विद्यार्थियों का सर्वोपरि है। कहा कि बिजली कट लगते ही हॉस्टल में जेनरेटर से बिजली आपूर्ति की जाएगी। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों का प्रतिनिधि मंडल अपनी समस्याओं को लेकर जब चाहे उनसे आकर मिल सकता है।