{"_id":"69907c4e8986afab4100805d","slug":"the-unpaved-lanes-of-mohan-nagar-will-be-paved-with-interlocking-tiles-at-a-cost-of-rs-9850-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149608-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोहन नगर की कच्ची गलियां 98.50 लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोहन नगर की कच्ची गलियां 98.50 लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने शुरू
विज्ञापन
मोहन नगर की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगवाने का कार्य शुरू कराते विधायक निखिल मदान और पूर्व
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और पूर्व मेयर राजीव जैन ने शनिवार को वार्ड-14 के मोहन नगर में विधायक निधि कोष से लगभग 98.50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न कच्ची गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्की करने का कार्य शुरू कराया।
विधायक ने बताया कि मोहन नगर की कुछ गलियां काफी समय से कच्ची पड़ी थी। उन्हें हाल ही में सरकार ने वैध घोषित किया था। ऐसी सभी गलियों को पक्का किया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में विधायक कोष से लगभग 8 करोड़ रुपये के विकास कार्य भी करवाए जाएंगे।
पूर्व मेयर राजीव जैन ने बताया कि इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, हरि सिंह, राहुल छिक्कारा, परवीन सिसोदिया, राजेश पुनिया, रामकुमार, शैलेंद्र तोमर, अर्पित मिश्रा आदि मौजूद रहे।