फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The time limit for free travel in e-buses ended, passengers traveled by paying fare

Sonipat News: ई-बसों में मुफ्त सफर की समय सीमा हुई खत्म, यात्रियों ने किराया देकर किया सफर

Mon, 03 Feb 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The time limit for free travel in e-buses ended, passengers traveled by paying fare
फोटो 21: सोनीपत बस अड्डे पर ई- बस में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। गणतंत्र दिवस पर जिले में पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देते हुए पांच ई-बसें भेजी गई थी। जिलावासियों को ई-बसों की सौगात देते हुए एक सप्ताह के लिए निशुल्क चलाया गया, जिसकी समयावधि 01 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। रविवार से ई-बसों में सफर करने वाले यात्रियों से किराया लिया गया। ऐसे में सोनीपत से कुंडली बॉर्डर पर जाने वाली बसों के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों को नियुक्त किया है।रोडवेज डिपो में शामिल की गई ई-बसों के बेहतर परिचालन को लेकर रोडवेज अधिकारियों कुंडली बॉर्डर पर दो कर्मचारियों को तैनात किया है। दोनों कर्मी शिफ्ट वाइज ड्यूटी देंगे और कुंडली बॉर्डर पर ई-बसों के खड़ा होने से लेकर यात्रियों के ठीक ढंग से बस में बैठाने तक की व्यवस्था पर नजर रखेंगे। ई-बसों के बेहतर परिचालन में कोई बाधा पैदा होने पर तुरंत समाधान करेंगे और अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

किराये का स्लैब
किलोमीटर



किराया

01 से 05




10 रुपये

05 से 08




15 रुपये

08 से 11




20 रुपये

11 से 14




25 रुपये

14 से 17




30 रुपये

17 से 20




35 रुपये

20 से 23




40 रुपये



रोडवेज डिपो में शामिल की गई पांच ई-बसों को एक सप्ताह तक यात्रियों के लिए निशुल्क चलाया गया। रविवार से बस में सफर करने वाले यात्रियों से किराया लेना शुरू किया गया है। कुंडली बॉर्डर पर ई-बसों के ठहराव बेहतर परिचालन को लेकर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्क्त न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


- सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed