फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The thug said, the amount was put in your account by mistake, 30 thousand rupees came out on clicking the message

ठग बोला, गलती से आपके खाते में डाल दी राशि, मैसेज पर क्लिक करते ही 30 हजार रुपये निकले

Thu, 06 Jan 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The thug said, the amount was put in your account by mistake, 30 thousand rupees came out on clicking the message
शहर की युवती के पास फोन कर उसके खाते में गलती से पैसे डालने का झांसा देने के बाद खाते की जानकारी लेकर 30 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। युवती ने साइबर सेल और पुलिस को शिकायत दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं होने पर केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा। जिसके बाद अब सिटी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

न्यू मिशन कॉलोनी की रहने वाली प्रीति ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर 21 अक्तूबर, 2021 को एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने बताया कि वह किसी को रुपये भेज रहा था, गलती से वह आपके खाते में पहुंच गए हैं। उनको वापस भेज दो। प्रीति ने बताया कि उसके मोबाइल पर 30 हजार रुपये आने का मैसेज भी था। उसने अपना खाता चेक करने के लिए उस मैसेज पर क्लिक कर दिया। इसके साथ ही उसके खाते से 30 हजार रुपये कट गए। उसने रुपये कटने की सूचना तत्काल अपने बैंक को देकर खाता बंद करा दिया। उसके बाद पुलिस और साइबर सेल को इसकी सूचना दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने गृह मंत्रालय भारत सरकार को शिकायत भेज दी। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने उनकी शिकायत को एसपी सोनीपत को स्थानांतरित किया। उसके बाद अब सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रीति का आरोप है कि जिस नंबर से उसके पास कॉल आई थी वह नंबर अभी भी चल रहा है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed