{"_id":"ce3bcea2ab45e41f878d42e80c364761","slug":"the-threat-of-poison-swallowed-brother-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले ने दी धमकी तो निगल लिया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साले ने दी धमकी तो निगल लिया जहर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Mon, 15 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से हुई कहासुनी के बाद साले द्वारा धमकी देने से डरे गांव गढ़ी केसरी के एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हालांकि मरने से पहले उसने पुलिस को बयान दर्ज करा दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी साले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव गढ़ी केसरी निवासी अमित ने शनिवार को जहर निगल लिया। जहर के कारण उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने अमित को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान अमित ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। वहीं जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और अमित के दम तोड़ने से पहले उसके बयान लिए। पुलिस को दिए बयान में गांव गढ़ी केसरी निवासी अमित ने बताया कि शुक्रवार को उसका पत्नी सविता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात को सविता ने अपने भाई कलिंगा, रोहतक निवासी राजेश को दी।
विज्ञापन
इस पर राजेश ने उसे फोन कर धमकी दी कि वह उसे पुलिस के हवाले करा देगा और जान से मार डालेगा। पुलिस ने अमित के बयान पर कलिंगा निवासी राजेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दूसरी ओर अमित के शव का सोनीपत सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन