फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The tenure of the mayor and councillors has ended and the commissioner has been appointed as the administrator.

Sonipat News: मेयर और पार्षदों का कार्यकाल पूरा, आयुक्त को बनाया प्रशासक

Thu, 08 Jan 2026 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The tenure of the mayor and councillors has ended and the commissioner has been appointed as the administrator.
सोनीपत। नगर निगम के मेयर राजीव जैन सहित सभी पार्षदों का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया। अब निगम की कमान आयुक्त हर्षित कुमार के हाथों में सौंप दी गई है। शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय के आदेश पर आयुक्त 12 जनवरी को प्रशासक का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

अक्तूबर 2024 में मेयर निखिल मदान के विधायक बनने के बाद मेयर का पद खाली हो गया था। उस समय सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा को कार्यकारी मेयर बनाया गया था।
विज्ञापन

मार्च 2025 में राज्य चुनाव आयोग की ओर से मेयर का उप चुनाव कराया गया था। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान को भाजपा के राजीव जैन ने हराया था। बुधवार को निगम के 20 पार्षदों का कार्यकाल पूरा होने के साथ मेयर का कार्यकाल भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त हर्षित कुमार को मुख्यालय ने प्रशासक नियुक्त किया है। वह मुख्यालय के आदेश पर 12 जनवरी को प्रशासक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके कार्यभार संभालने के बाद शहर के लंबित और प्रस्तावित विकास कार्यों को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed