फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The team visited the Government Women's College regarding the NAAC grade

Sonipat News: नैक की ग्रेड को लेकर टीम ने राजकीय महिला महाविद्यालय का किया दौरा

Sat, 27 Jul 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
The team visited the Government Women's College regarding the NAAC grade
गोहाना। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को गोहाना के राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। पहले दिन टीम ने महाविद्यालय के भवन, लैब व लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न विभागों के प्रशासनिक व ढांचागत व्यवस्था का मूल्यांकन किया। इसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की गई है, इसे टीम निरीक्षण के बाद मुख्यालय भेजेगी।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना को नैक की ग्रेड नहीं मिली है। महाविद्यालय की तरफ से नैक की ग्रेड पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत नैक की टीम महाविद्यालय में दो दिवसीय निरीक्षण पर पहुंची है। टीम में कर्नाटक के बेंगलुरु विश्वविद्यालय से वाइस चांसलर प्रो. डॉ. सिंथिया मेनेजेस, मिजोरम विश्वविद्यालय से रजिस्ट्रार एवं प्रो. डॉ. लाल नंदंगा, असम के बोडोलैंड विश्वविद्यालय से रजिस्ट्रार डॉ. सुबुंग बासुमतारी शामिल रहे। टीम शनिवार को भी महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय को नैक की ग्रेड के लिए तैयार किया गया है। इसके चलते तीन सदस्यीय टीम दो दिवसीय दौरे पर आई है। दो दिन निरीक्षण के बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। जिसके बाद महाविद्यालय को ग्रेड मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सतीश कुमार, कार्यकारी प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed