फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The team that went to remove the encroachment protested, returned

Sonipat News: कब्जा हटाने गई टीम का विरोध, लौटी

Sun, 17 Sep 2023 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
The team that went to remove the encroachment protested, returned
सोनीपत। ड्रेन नंबर-6 के निर्माण कार्य में बाधा बन रहे 463 घरों को हटाने के लिए सिंचाई विभाग की टीम शनिवार को निशानदेही करने पहुंची। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही लोगों ने एकत्रित होकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने निशानदेही कराने से इंकार कर दिया। लोगों के बढ़ते विरोध के चलते टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

आशियाना बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान राज सिंह दलाल ने बताया कि प्रशासन ने ड्रेन-6 के दोनों तरफ जनता काॅलोनी, सिक्का काॅलोनी व अन्य कालोनियों के बाशिंदों के मकान पिछली बार तोड़े गए थे। इसके बाद विरोध हुआ तो मामला एससीएसटी आयोग में पहुंचा था और तय हुआ था कि दोनों ओर के 70 फीट तक के मकानों को यथास्थिति में रखा जाएगा। अब सिंचाई विभाग ने इन मकानों को हटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उनकी मांग है कि ड्रेन का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि ड्रेन किनारे बसे लोगों को गंदगी से निजात मिल सके। आयोग के फैसले के मुताबिक 70 फीट के दायरे के अंदर ड्रेन का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। 70 फीट के दायरे के अंदर आने वाले घरों को आशियाना बचाओ संघर्ष समिति ने खड़े होकर तुड़वाया है।
विज्ञापन



नगर निगम की ओर से ड्रेन नंबर-6 को पक्का किया जा रहा है। ड्रेन किनारे बने 463 मकान निर्माण में बाधा बन रहे है। शनिवार को टीम ड्रेन पर निशानदेही करने गई, लेकिन लोगों ने निशानदेही होने नहीं दी। अब पुलिस सुरक्षा में निशानदेही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम पांचाल, उपमंडल अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed