फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The team investigated the allegations of mining breaking the rules

Sonipat News: टीम ने नियम तोड़कर खनन के आरोपों की जांच की

Tue, 27 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The team investigated the allegations of mining breaking the rules
फोटो :24: सोनीपत के गांव असदपुर के पास यमुना घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, सिंचाई विभाग क - फोटो : mathura
सोनीपत। गांव असदपुर के पास यमुना में रेत खनन करने वाली कंपनी पर नियमों की अनदेखी करने व धारा मोड़ने के आरोपों की जांच के लिए उपायुक्त ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। सोमवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे से अधिक समय तक जांच की। कमेटी के अधिकारी जल्द ही उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

जेलकोवा बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप लगे थे कि वह नियम तोड़कर खनन कर रही है। इस पर सोमवार दोपहर को एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में गठित टीम खनन कंपनी की साइट पर जांच करने पहुंची। उनके साथ खनन अधिकारी अनिल कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता आशीष कौशिक, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी के साथ ही मिमारपुर स्थित हरियाणा स्टेट इंफोर्समेंट थाना प्रभारी जान मोहम्मद व कई अधिकारी मौजूद थे। टीम ने यमुना की धार मोड़ने, अवैध रास्ते बनाने, साइट की पहचान के लिए पिलर न लगाने की जांच की। एक घंटे से अधिक समय तक जांच करने के बाद टीम दोपहर बाद करीब तीन बजे लौटी गई।
विज्ञापन

खनन कंपनी पर मुकदमा दर्ज

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट पर वाटर सर्विसेज के अधिकारी के बयान पर हरियाणा स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो के मिमारपुर थाना में खनन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही आरोप है। मामले में अब पुलिस की टीम भी जांच करेगी। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन खनन कंपनी पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाकर यमुना नदी स्थित कंपनी की साइट पर भेजी गई थी। टीम ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सभी बिंदुओं की जांच की है। जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मनोज कुमार, जिला उपायुक्त, सोनीपत

फोटो :24: सोनीपत के गांव असदपुर के पास यमुना घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, सिंचाई विभाग क

फोटो :24: सोनीपत के गांव असदपुर के पास यमुना घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, सिंचाई विभाग क- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed