फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The team collected six test samples for pesticides.

Sonipat News: टीम ने कीटनाशक के लिए छह जांच सैंपल

Wed, 31 Dec 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 31 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The team collected six test samples for pesticides.
फोटो :11: सोनीपत में अनाज मंडी स्थित कीटनाशक की दुकान पर जांच करती कृषि विभाग की टीम। स्रोत टीम
सोनीपत। रबी सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिले से छह सैंपल लिए हैं। जांच कार्रवाई मंगलवार को पंचकूला से कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. महावीर के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन

जांच टीम ने कहा है कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा तो संबंधित विक्रेता या कंपनी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में गेहूं की फसल की बिजाई हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। अधिकांश किसानों ने पहली सिंचाई भी पूरी कर ली है। कड़ाके की ठंड के चलते गेहूं सहित रबी सीजन की फसलों में विभिन्न प्रकार के रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। जनवरी में कीटनाशक की मांग तेजी से बढ़ती है। इसको ध्यान में रखते हुए विशेष जांच अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर राकेश हुड्डा ने बताया कि कीटनाशक की गुणवत्ता जांच के लिए पंचकूला से टीम सोनीपत पहुंची थी। टीम ने छह सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से अपील की है कि वह खाद, बीज और कीटनाशक की खरीद हमेशा पक्के बिल पर ही करें। बिना बिल या कच्चे बिल पर खरीदारी करने से शिकायत प्रभावी रूप से दर्ज नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed