फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The target was 30 thousand, 40 thousand people got the vaccine to protect against corona

30 हजार का था लक्ष्य, 40 हजार लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

Sat, 28 Aug 2021 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
The target was 30 thousand, 40 thousand people got the vaccine to protect against corona
जिला नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वालों की लगी लंबी लाइन। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के चलते मुख्यालय के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को मेगा वैक्सीनेशन दिवस मनाया गया। मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को 30 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। विभाग के स्टाफ कर्मियों ने एक दिन में रिकॉर्ड 40 हजार 344 लोगों को वैक्सीन लगाई। वहीं जिला अस्पताल के अलावा शहर के कई अन्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन तक नहीं किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर के सेक्टर-14 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां सेफ इंडिया फाउंडेशन की तरफ से लगाए गए शिविर में मुख्यातिथि के रूप में विधायक मोहनलाल बड़ौली पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि वह कोरोनारोधी टीका अवश्य लगवाएं। साथ ही उन्होंने लोगों को मास्क पहनने व कोरोना महामारी से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा, लेकिन जिला नागरिक अस्पताल व राजीव नगर में लगे शिविर में भीड़ लगी रही। ऐसे में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती रहीं। अधिकतर लोगों ने मास्क तक नहीं लगा रखा था। उद्घाटन कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया, उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव, डॉ. तरुण यादव, सेफ इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारी वाईके त्यागी, संजय सिंगला, पार्षद सुरेंद्र मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगी लंबी लाइन, तीन घंटे तक करना पड़ा इंतजार
जिला नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लोगों की लंबी लाइन लगी रही। लोगों को अपने नंबर पर वैक्सीन लगवाने के लिए तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा। इसके लिए प्रबंधन की तरफ से भी कोई प्रयास नहीं किए गए। वहीं शहर के राजीव नगर में एक निजी विद्यालय में बने केंद्र के बाहर दिनभर लोगों को लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ा। गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा मॉडल टाउन में लगे शिविर में 200 लोगों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, जगमोहन बराड़ा, धनवंत सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बीतने के बावजूद नंबर नहीं आया
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह आठ बजे आया था। ओपीडी में वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी लाइन लगी थी। दो घंटे से लाइन में खड़ा हूं, लेकिन अभी नंबर नहीं आया था। बिना वैक्सीन लगवाए फैक्टरी में काम करने नहीं दिया जा रहा है। - इंद्रजीत सिंह, निवासी राई
टीका लगवाने का देरी से नंबर आ रहा
वैक्सीन लगाने के लिए अस्पताल में दो जगहों पर शिविर लगाते तो लोगों को लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता। ओपीडी में लंबी लाइन लगने के कारण वैक्सीन लगवाने के लिए देरी से नंबर आ रहा है। ऐसे में परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।
- गजेंद्र, निवासी प्याऊ मनियारी
खरखौदा में 4202 लोगों को वैक्सीन लगी
खरखौदा। क्षेत्र में 31 केंद्रों पर 4202 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मेगा वैक्सीनेशन दिवस पर शुक्रवार को सीएचसी, खरखौदा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 19 केंद्रों पर 2702 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिरोजपुर बांगर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 12 केंद्रों पर 1500 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संवाद
--
लायंस क्लब गन्नौर गोल्ड ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप
गन्नौर। लायंस क्लब गन्नौर गोल्ड व रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अपटाउन ने अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए। लायंस क्लब गन्नौर गोल्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शुक्रवार को नई सब्जी मंडी में कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगवाया। इस दौरान क्लब के प्रधान गुरेंद्र धनखड़, दीपक त्यागी, राजेश कौशिक, राम कुमार शर्मा, अंकित मल्होत्रा, पंकज खन्ना, देवेंद्र कस्तूरिया ने वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक किया। शिविर में 106 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संवाद

एक दिन में 2975 को लगी वैक्सीन
गोहाना। मेगा वैक्सीनेशन दिवस पर गोहाना में वैक्सीन लगवाने लोग नहीं पहुंचे। गोहाना में 5 हजार वैक्सीन पहुंची थीं, उसके बाद 2975 नागरिकों को वैक्सीन लगाई। जेएलएन स्कूल की मोबाइल वैक्सीनेशन वैन की सहायता से चोपड़ा कॉलोनी के अग्रवाल स्कूल समेत शहर के 10 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वैक्सीनेशन शिविर लगाए गए। अभियान एसएमओ डॉ. कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। नागरिक अस्पताल के क्षेत्र में 1198 और बनवासा पीएचसी क्षेत्र में 1777 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed