फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The students presented the Ramayana story and brought the characters to life.

Sonipat News: छात्राओं ने रामायण कथा प्रस्तुत कर किरदारों को किया जीवंत

Thu, 02 Oct 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The students presented the Ramayana story and brought the characters to life.
फोटो 09- सोनीपत के आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान स्टाफ सदस्यों के
सोनीपत। आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रामायण कथा प्रस्तुत की। छात्र कलाकारों ने भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान व रावण के पात्रों को जीवंत कर दिया। श्रीराम के वनवास, सीता हरण, अंत में रावण वध का दृश्य देखकर विद्यालय परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बच्चों की अद्भुत अभिनय कला व संजीव संवाद पर प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। गांधी के सत्य, अहिंसा के सिद्धांत, शास्त्री के जय जवान, जय किसान के नारे को बच्चों ने कविताओं, भाषणों व गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में न केवल सांस्कृतिक मूल्यों की जड़े मजबूत करते हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्रनायकों के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed