{"_id":"67f96be717205acbe2007219","slug":"the-strike-of-fertilizer-and-seed-sellers-was-postponed-on-the-assurance-of-baroli-sonipat-news-c-197-1-snp1008-135095-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बड़ौली के आश्वासन पर खाद-बीज विक्रेताओं की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बड़ौली के आश्वासन पर खाद-बीज विक्रेताओं की हड़ताल स्थगित
Sat, 12 Apr 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के बीज मार्केट में दुकानदारों के धरने के दौरान आश्वासन देते भाजपा के प्रदेशाध्य
सोनीपत। प्रदेश सरकार की ओर से लागू किए गए बीज संशोधन विधेयक-2025 के विरोध में बीज मार्केट के दुकानदारों ने बस अड्डा रोड स्थित बीज मार्केट में धरना दिया। इसके चलते बीज, खाद व कीटनाशक की दुकानें बंद रहीं। जिला फर्टिलाइजर पेस्टिसाइड एंड सीड्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दुकानदारों ने सरकार के फैसले के खिलाफ रोष जताया।धरने का पता चलते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और विधायक निखिल मदान बीज मार्केट में चल रहे धरनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन देकर उनका धरना समाप्त करवाया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा में दो स्थान पर बड़े कार्यक्रम में शामिल होकर दो नई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद 15 अप्रैल को बीज, खाद व कीटनाशक विक्रेता चंडीगढ़ या सोनीपत, जहां भी जगह का चयन करेंगे वहां पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों का समाधान करवाया जाएगा। यह बड़ा मुद्दा नहीं है। विभाग की पॉलिसी के तहत संशोधन करवाकर बीज, खाद व कीटनाशक विक्रेताओं का समाधान करवा दिया जाएगा।
वहीं जिला कीटनाशक एसोसिएशन के प्रधान संजय सिंगला व बीज मार्केट एसोसिएशन सोनीपत के प्रधान सतीश बिन्नी ने बताया कि आश्वासन पर दुकानदारों ने अपना धरना समाप्त करते हुए आंदोलन को स्थगित कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आश्वासन से एसोसिएशन के प्रदेश प्रतिनिधित्व को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में कांग्रेस के संशोधन से बढ़ा भ्रष्टाचार व धांधली : बड़ौली
मोहनलाल बड़ौली ने हैदराबाद में कांग्रेस के अधिवेशन पर तंज कसते हुए कहा कि धड़ों में बंटी कांग्रेस अपने परिवार के बारे में ही सोच रही है। राहुल गांधी तो बस अपने हित की सोचते हैं। नए वक्फ कानून पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2013 में कांग्रेस ने जो संशोधन किया, उससे भ्रष्टाचार व धांधली बढ़ी। नए कानून से जरूरतमंदों व पिछड़ों को न्याय के साथ लाभ भी मिलेगा।