फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The strike did not lead to any cleaning, work in government banks was affected

Sonipat News: हड़ताल से नहीं हुई सफाई, सरकारी बैंकों में काम पर दिखा असर

Thu, 10 Jul 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The strike did not lead to any cleaning, work in government banks was affected
फोटो 06: सोनीपत शहर में जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए बस अड्डे की ओर जाते कर्मचारी व विभिन
सोनीपत। राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले में मिलाजुला असर रहा। हड़ताल के चलते नगर निगम क्षेत्र में सफाई नहीं हुई। पक्के और संविदा के 1294 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया और सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बस अड्डा परिसर में प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के बाद भी बसों का संचालन जारी रहा। पीएनबी, एसबीआई व अन्य सरकारी बैंकों में लेन-देन प्रभावित रहा, मगर निजी पर इसका असर नहीं दिखाई दिया. राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बुधवार को बाजारों व अधिकांश वार्डों में सफाई का कार्य नहीं किया गया। इससे निगम क्षेत्र में रोजाना निकलने वाला 180 टन कूड़ा नहीं उठाया गया। शहर में 1294 सफाई कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन

अधिकारी और सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई व सोनीपत इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि मांगें न मानने पर हड़ताल करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने निकाला जुलूस : विभिन्न ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों सीआईटीयू, एआईयूटीयूसी, मजदूर मोर्चा, इंटक, एटक, सर्व कर्मचारी संघ, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, ऑल इंडिया किसान महासभा व किसान सभा के सदस्य धरने में शामिल हुए। सभी ने शहर में विभिन्न मार्गों से होते हुए बस अड्डा तक जुलूस निकाला। धरने में आंगनबाड़ी और मिड-डे मील कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।

इस दौरान श्रद्धानंद सोलंकी, प्रेम सिंह गहलोत, ईश्वर सिंह राठी, देशराज नैन, शिवकुमार, अनिल सैनी, सुनीता, हंसराज राणा, प्रमोद राठी, शिलकराम मलिक, जगमंदिर, जयवीर राठी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व ईश्वर सिंह दहिया, बलवीर सिंह, देवेंद्र मलिक, ओमप्रकाश मलिक, शीलावती, वीरमति, सुनीता, अनीता, छवि, सतविंद्र गिरी व ऋतुराज ने किया।

फोटो 06: सोनीपत शहर में जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए बस अड्डे की ओर जाते कर्मचारी व विभिन

फोटो 06: सोनीपत शहर में जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए बस अड्डे की ओर जाते कर्मचारी व विभिन

फोटो 06: सोनीपत शहर में जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए बस अड्डे की ओर जाते कर्मचारी व विभिन

फोटो 06: सोनीपत शहर में जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए बस अड्डे की ओर जाते कर्मचारी व विभिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed