फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The street has been uprooted for 15 days, work halted due to one person's protest, the Municipal Corporation lodged a complaint at the Ganaur police station.

Sonipat News: 15 दिन से उखड़ी पड़ी गली, एक व्यक्ति के विरोध से रुका काम, नपा ने थाना गन्नौर में दी शिकायत

Fri, 07 Nov 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The street has been uprooted for 15 days, work halted due to one person's protest, the Municipal Corporation lodged a complaint at the Ganaur police station.
फोटो : 09:गांधी नगर में मलबे व दूषित पानी से अटी पड़ी निर्माणाधीन गली। पाठक
गन्नौर। गांधी नगर में लोगों को गली तोड़े जाने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 15 दिन पहले नगर पालिका की ओर से गली को नए सिरे से बनाने के लिए तोड़ा गया था, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। अब स्थिति यह है कि चारों तरफ से गली उखड़ी पड़ी है, जिससे लोगों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में एक परिवार ने पानी निकासी को लेकर गली निर्माण को रुकवा दिया है। वह अपने घर के आगे नाली से पानी निकासी करवाने से मना कर रहा है, जिससे नाली व गली का निर्माण नहीं हो पा रहा है। गली में जगह-जगह मिट्टी, मलबा और कीचड़ जमा हो गया है। जिससे वाहन निकलना भी पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन

लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक गली निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि यदि काम जल्द शुरू नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना में दी शिकायत

इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि सभी गली वाले गली निर्माण और नगरपालिका की योजना के अनुसार नाली से पानी निकासी करने को सहमत हैं। केवल गली का केवल व्यक्ति गली व नाली निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहा है। ऐसे में लोगों की असुविधा को देखते हुए उनके खिलाफ नगरपालिका ने थाना गन्नौर में शिकायत दे दी है। पुलिस की उपस्थिती में गली का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed