फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The statue of Maharaja Surajmal will be unveiled on April 5.

Sonipat News: 5 अप्रैल को होगा महाराजा सूरजमल की मूर्ति का अनावरण

Fri, 03 Apr 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The statue of Maharaja Surajmal will be unveiled on April 5.
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-23 में पत्रकारवार्ता करते शिरोमणि महाराजा सूरजमल अनावरण आयोजन समिति के
सोनीपत। शिरोमणि महाराजा सूरजमल अनावरण आयोजन समिति के संरक्षक आनंद हुड्डा ने कहा कि समिति व आरडब्ल्यूए सेक्टर-23 की ओर से 5 अप्रैल को महाराजा सूरजमल की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे हवन में आहुति डालकर की जाएगी। सुबह 9 बजे भंडारा लगाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान, कृष्णा गहलावत व निवर्तमान मेयर राजीव जैन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

आयोजक डॉ. धर्मवीर मलिक योगी ने बताया कि अतिथियों की ओर से महाराजा सूरजमल की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि कार्यक्रम 36 बिरादरी का सामूहिक कार्यक्रम है। इसमें शामिल होकर सभी को एकमत से सहयोग करना चाहिए। इस दौरान आरडब्ल्यूए सेक्टर-23 के प्रधान राजेश दहिया, के महासचिव मास्टर अशोक मलिक, कोषाध्यक्ष कप्तान, पूर्व प्रधान अनिल ढुल, बलजीत दहिया, रामधन मलिक, डॉ. राजेश दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
दिसंबर में स्थगित हो गया था अनावरण कार्यक्रम
सेक्टर-23 मोड़ महलाना चौक पर प्रस्तावित वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को 25 दिसंबर 2025 को प्रशासन के दखल के बाद स्थगित कर दिया गया था। तब अधिकारियों ने प्रशासनिक अनुमति न होने की बात कहकर आधी रात को आयोजन स्थल पर लगे टेंट को उखड़वा दिया था। डॉ. धर्मवीर मलिक योगी ने बताया कि अब प्रशासन और समिति व आरडब्ल्यूए सेक्टर-23 के बीच आपसी सहमति बनने के बाद प्रतिमा के अनावरण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed