फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The staging of Shri Krishna Leela began with the marriage episode of Devaki and Vasudeva.

Sonipat News: देवकी-वासुदेव विवाह प्रसंग से शुरू हुआ श्रीकृष्ण लीला का मंचन

Sat, 28 Mar 2026 08:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
The staging of Shri Krishna Leela began with the marriage episode of Devaki and Vasudeva.
फोटो : सोनीपत के श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर, बड़ा हलवाई हट्टा में श्री कृष्णलीला का मंचन करत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर, बड़ा हलवाई हट्टा का वार्षिकोत्सव शनिवार को शुरू हुआ। मंदिर में श्री कृष्णलीला का आगाज हुआ। इसकी शुरुआत देवकी और वासुदेव के विवाह के प्रसंग से हुई। एक अप्रैल तक श्रीकृष्ण लीला का मंचन होगा। 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे सुंदरकांड पाठ कर भंडारा लगाया जाएगा।
वृंदावन से आए कलाकारों ने सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया। इसमें दिखाया गया कि मथुरा के राजा उग्रसेन के बड़े बेटे कंस ने अपने पिता को सिंहासन से हटाकर कारागार में डाल दिया था। इसके बाद कंस स्वयं राजा बन गया।
विज्ञापन

देवकी और वासुदेव के विवाह के उपरांत जब कंस अपनी बहन देवकी को ससुराल छोड़ने जा रहा था तभी आकाशवाणी हुई कि देवकी की आठवीं संतान कंस का वध करेगी। यह सुनकर कंस ने तत्काल अपनी बहन देवकी और बहनोई वासुदेव को कारागार में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंस के बढ़ते अत्याचारों से पृथ्वी पर हाहाकार मच गया जिसके बाद सभी देवताओं ने भगवान विष्णु से इस संकट से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की मध्यरात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण ने जन्म लिया।

भगवान ने मात्र सात दिन की आयु में पूतना का वध किया और कंस की ओर से भेजे गए अन्य सभी राक्षसों का भी संहार किया। श्री गोशाला, सोनीपत के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। इस दौरान मंदिर के प्रधान अमित कुच्छल, प्रेस प्रवक्ता गजेंद्र मंगला, कोषाध्यक्ष महेंद्र मंगला, महासचिव राजकुमार गोयल, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र वर्मा, नितिन कुच्छल, वीरेंद्र कटारिया, अमरीक सिंह खत्री, पुजारी महेश मुदगिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed