फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The splendor of culture was seen in Nachchan Gawan

Sonipat News: नाच्चां गावां में दिखी संस्कृति की छटा

Thu, 15 Jan 2026 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The splendor of culture was seen in Nachchan Gawan
मकर संक्रांति पर 'नाच्चां गावां संक्रांत मनावां' कार्यक्रम में लोकनृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में 27वें नाच्चां गावां संक्रांत मनावां कार्यक्रम में लोक संस्कृति की छटा देखने के लिए मिली। नटराज थिएट्रिकल ग्रुप के कलाकारों ने मकर संक्रांति को लेकर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर राजीव जैन, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र कुमार अनायत, पूर्व आईजी सुमन मंजरी, भाजपा नेता माईराम कौशिक, पूर्व वीसी डॉ. राजेंद्र अनायत, परिमल कुमार, सुरेंद्र लाकड़ा, सत्यवान सरोहा और हरिराम सरोहा अतिथि रहे।
विज्ञापन

नटराज थिएट्रिकल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यवान सरोहा ने अतिथि सत्कार के दौरान लोक संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। स्मृति चिह्न भेंट कर सभी का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूंगा धमौड़ा की परंपरागत प्रस्तुति, मकर संक्रांति पर आधारित लोकगीत, हरियाणवी नृत्य ने दर्शकों को लोक परंपराओं से जोड़ा।
हरियाणा कलाकार गुलाब सिंह
खंडेलवाल, मदन सिंह निदान, संतोष राठी, डॉ. सुभाष सिसोदिया, शिवानी विजय और डॉ. अतर सिंह ने प्रस्तुति दी। टीकाराम बीएड कॉलेज, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा और राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत के कलाकारों ने खूब सराहना बटोरी।

इस अवसर पर प्रवीन वर्मा, सरदार मोहन सिंह मनोचा, रामप्रकाश हुड्डा, जयकिशन छिल्लर, एडवोकेट अजय गर्ग, डॉ. नरेश, अशोक खत्री, प्रवेश सांगवान, सुरेंद्र राणा, सुशील राणा सहित अनेक सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed