फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Shaheed Udamiram Gate will be beautified at a cost of Rs. 12 lakh.

Sonipat News: 12 लाख रुपये से होगा शहीद उदमीराम गेट का सुंदरीकरण

Wed, 07 Jan 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The Shaheed Udamiram Gate will be beautified at a cost of Rs. 12 lakh.
फोटो 26: सोनीपत के गांव लिवासपुर में शहीद उदमीराम गेट के सुंदरीकरण कार्य के शुभारंभ पर बुजुर्ग
सोनीपत। मेयर राजीव जैन व पार्षद मुनीराम ठोलेदार ने बुजुर्ग से नारियल तुड़वाकर शहीद उदमी राम गेट के सुंदरीकरण की शुरुआत की। 12 लाख रुपये से होने वाले सुंदरीकरण के लिए गेट पर धौलपुर पत्थर व लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने बताया कि बलिदानी उदमी राम ने सबसे पहले अंग्रेजों को लगान देने से मना किया था। जब लगान वसूलने के लिए तीन अंग्रेज अधिकारी बहालगढ़ पहुंचे तो उदमीराम नंबरदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों अंग्रेजों की हत्या कर दी थी। अंग्रेजों ने उदमी राम एवं उसके साथियों की हत्या कर इस गांव को उजाड़ दिया था।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि लिवासपुर के 22 युवकों की मौत का गवाह वह खूनी कोल्हू आज भी देवीलाल पार्क में रखा हुआ है। इस कोल्हू को देखने के लिए देश भर से पर्यटक यहां आते हैं। सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौर के ऐसे असंख्य महान क्रांतिकारी, देशभक्त, बलिदानी रहे जो इतिहास के पन्नों में या तो दर्ज ही नहीं हो पाए या फिर सिर्फ आंशिक तौर पर ही उनका उल्लेख हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही एक उदाहरण हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव लिबासपुर के महान क्रांतिकारी उदमी राम का है। ये वही उदमी राम हैं जो 1857 में अपने गांव के नंबरदार थे और देशभक्ति रग-रग में भरी हुई थी। इस दौरान लछमन सिंह, मास्टर बिजेंद्र सिंह, सिद्धू प्रधान, दीपक सरोहा, सुरेंद्र सरोहा, संदीप कुमार, प्रिंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed