{"_id":"69ef522120b4cb25750b88f8","slug":"the-sewer-manhole-cover-was-raised-above-the-level-of-the-road-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153089-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क से ऊंचा उठा दिया सीवर मैनहोल का ढक्कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क से ऊंचा उठा दिया सीवर मैनहोल का ढक्कन
Tue, 28 Apr 2026 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा की गली में सड़क से ऊंचा उठाकर बनाया मैनहोल का ढक्कन। संवाद
खरखौदा। शहर में जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दिल्ली मार्ग स्थित एक गली में मैनहोल के ढक्कन को इस तरह लगाया गया है कि वह सड़क के स्तर से करीब आधा फीट ऊपर उठ गया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले लंबे समय तक मैनहोल का ढक्कन टूटा था इसकी शिकायत कई बार विभाग को दी गई। इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब जब विभाग ने ढक्कन को ठीक कराया तो उसे सही स्तर पर लगाने की जगह ऊंचा कर दिया।
इससे गली में पैदल चलने वालों, दोपहिया चालकों और खासकर बुजुर्गों व बच्चों के लिए खतरा हो गया है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। रात के समय या बारिश के दौरान यह समस्या और भी गंभीर हो जाएगी।