फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The second phase of admission process for Polytechnic started, 328 students applied

Sonipat News: पॉलीटेक्निक में दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण प्रारंभ, 328 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Fri, 08 Aug 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The second phase of admission process for Polytechnic started, 328 students applied
फोटो 08- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दा​खिला प्रक्रिया के दौरान निर
सोनीपत। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलीटेक्निक) में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ की गई। पॉलीटेक्निक में दूसरे चरण के तहत 328 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है, जबकि प्रथम चरण में 460 विद्यार्थी विभिन्न आठ ट्रेड में दाखिला ले चुके हैं। वहीं दूसरे चरण में संस्थान में दाखिला पाने के लिए विद्यार्थियों के पास केवल एक दिन है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रवेश सांगवान ने बताया कि पॉलीटेक्निक में विभिन्न ट्रेड जैसे ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग सहित सभी की रिक्त सीटों पर दाखिला प्रकिया जारी है। दो दिवसीय दूसरे चरण के पहले दिन (सभी वर्गों के लिए आरक्षण सहित) व 8 अगस्त को (सभी वर्गों का विलय करने के उपरांत) ऑनलाइन फीस जमा करवाकर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया, उनकी रेंक लिस्ट संस्थान की वेबसाइट https://gpsonipat.ac.in व नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की गई है। अगर विद्यार्थी शुक्रवार तक दाखिला फीस जमा नहीं करवाते हैं तो उनके दाखिले को रद्द कर दिया जाएगा। वीरवार को करीब 65 से अधिक विद्यार्थी संस्थान में दाखिला लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया के बाद पॉलीटेक्निक में रिक्त सीटें बचने पर 11 से 14 अगस्त तक विद्यार्थियों को प्रत्येक कार्यदिवस में मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। प्रक्रिया के तहत दोपहर 1 बजे तक आवेदन पत्र लिए जाएंगे, उसी दिन 2 बजे तक सीट आवंटित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता के पास कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, डीईटी-एल में दाखिले के लिए 10वीं के प्रमाणपत्र के साथ कक्षा 12वीं में पीसीएम, एनएसक्यूएफ लेवल-4, दो साल का आईटीआई कोर्स जो भी लागू होता है, उसके प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र (स्कूल जहां से कक्षा 10वीं पास की), आधार कार्ड जरूरी है। मूल दस्तावेज में आय प्रमाणपत्र (वित्त वर्ष 2025 का बना हुआ), बैंक खाते की काॅपी, पासपोर्ट साइज फोटो, अभ्यर्थी के माता-पिता का मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ट्रेड में कितनी सीटें
विषय सीट

आई एंड सी इंजीनियरिंग - 60

इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग - 60

केमिकल इंजीनियरिंग - 60

कंप्यूटर इंजीनियरिंग - 90

मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 120

ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग - 120

फाइनेंस अकाउंट एंड ऑडिटिंग - 60

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed