{"_id":"614cdb228ebc3e09f8396fc7","slug":"the-second-cutoff-also-disappointed-the-students-sonipat-news-rtk624930362","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी कट ऑफ से भी विद्यार्थियों को मिली निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी कट ऑफ से भी विद्यार्थियों को मिली निराशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए दूसरी कट ऑफ का बेसब्री से इंतजार कर रहे काफी विद्यार्थियों को इस बार भी निराशा ही मिली है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा बुधवार देर सायं जारी की गई दूसरी कट ऑफ में बेहद कम बच्चों को ही शामिल किया गया है, जिससे महाविद्यालय प्रबंधन भी हैरान हैं। वीरवार को दूसरी कट ऑफ देखने के लिए विद्यार्थी सुबह ही कॉलेज पहुंचने लगे थे। दूसरी कट ऑफ देखने के बाद किसी विद्यार्थी के चेहरे पर खुशी तो किसी के चेहरे पर निराशा के भाव रहे।
बता दें कि जिले के 13 महाविद्यालयों में 20 से अधिक सीटों पर दाखिले होने हैं। विभाग ने पहली मेरिट लिस्ट 11 सितंबर को जारी की थी, लेकिन खामी रह जाने के बाद विभाग को 13 सितंबर को फिर से संशोधित कटऑफ लिस्ट जारी करनी पड़ी थी। पहली कट ऑफ में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए अतिरिक्त समय देते हुए दो बार अंतिम तिथि बढ़ाई गई। उसके बावजूद भी 20 फीसदी बच्चों ने फीस जमा नहीं करवाई।
अब ओपन काउंसिलिंग से ही उम्मीद
दूसरी कट ऑफ में जिन विद्यार्थियों का नाम नहीं आया है, उन्हें अब 28 सितंबर हो होने वाली ओपन काउंसिलिंग से ही उम्मीद है। महाविद्यालय प्रबंधन की मानें तो महाविद्यालयों मेें अभी तक आधी सीटें भी नहीं भरी हैं। उसके बावजूद भी दूसरी कट ऑफ में इतने कम बच्चों को शामिल करना हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
हिंदू कन्या महाविद्यालय की कट ऑफ
कोर्स न्यूनतम
बीए 55.0
बी.कॉम 67.0
बीबीए 70.2
बीसीए 65.0
बीएससी नॉन मेडिकल 60.8
बीएससी मेडिकल 61.4
बीएससी बायोटेक 64.0
बी.कॉम ऑनर्स 69.3
बीएससी गणित 85.2
--
प्रशासक ने प्रोफेशनल कॉलेजों में दाखिलों की प्लेसमेंट की समीक्षा की
हिंदू विद्यासभा एवं धर्मार्थ समिति के प्रशासन एवं एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र दून ने इंजीनियरिंग, प्रबंधन, वास्तुकला व फार्मेसी क्षेत्र में चारों प्रोफेशनल संस्थाओं के प्रमुखों की बैठक ली। जिसमें दाखिलों की स्थिति पर चर्चा की गई। डॉ. शिवानी ठाकुर ने बताया हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में कंप्यूटर और प्रबंधन के क्षेत्र में चार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डॉ. सरोज जैन प्राचार्य ने फार्मेसी कॉलेज के दाखिले की स्थिति बताई। हिंदू कॉलेज ऑफ डिजाइन, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग के दाखिलों पर भी चर्चा हुई। डॉ. नवीन कुमार मलिक, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने बताया कि वे डिप्लोमा, डिग्री व पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर 13 पाठ्यक्रम चला रहे हैं। प्रशासक सुरेंद्र दून ने विद्यार्थियों के विकास में शिक्षक के महत्व को समझाया।