{"_id":"67ec3d76e4e943e2dc0614fd","slug":"the-search-for-university-supervisor-dharmendra-was-intensified-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134629-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विवि के सुपरवाइजर धर्मेंद्र की तलाश में दबिश बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विवि के सुपरवाइजर धर्मेंद्र की तलाश में दबिश बढ़ाई
Wed, 02 Apr 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो :37: राजीव गांधी सिटी, राई स्थित वल्र्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन। संवाद
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में फूलों के बीच उगाई गई अफीम के मामले में विवि के सुपरवाइजर का नाम आने के बाद उसकी तलाश में दबिश तेज कर दी गई है। वहीं पुलिस मामले में जल्द ही विवि प्रशासन से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।
सीआईए-1 में नियुक्त एएसआई सुरेंद्र की टीम ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम के पौधे उगाने का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने माली उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव मेघमऊ निवासी संतलाल को गिरफ्तार कर 400 पौधे बरामद किए थे। पौधों का वजन 39 किलो 750 ग्राम मिला था। पुलिस ने संतलाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने विवि के सुपरवाइजर यूपी के कन्नौज निवासी धर्मेंद्र मिश्रा का नाम लिया है। आरोप है कि धर्मेंद्र के कहने पर अफीम की खेती की गई थी। पुलिस अब धर्मेंद्र को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र का नाम मामले में आने के बाद उसके परिजन भी उसके बारे में पता लगाने के लिए सोनीपत में आए हैं। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में विवि प्रशासन से भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस मामले में जल्द पूछताछ कर सकती है।