फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The roof of two houses collapsed in the rain, an eight-year-old child lying on a cot was injured

Sonipat News: बारिश में दो घरों की गिरी छत, चारपाई पर लेटा आठ वर्षीय बच्चा घायल

Sun, 29 Dec 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
The roof of two houses collapsed in the rain, an eight-year-old child lying on a cot was injured
फोटो 29- सोनीपत के गांव रिंढाना में बिजली गिरने के बाद दीवार में बनी दरार। संवाद
सोनीपत/गोहाना। गांव करेवड़ी व रिंढाना में बारिश के दौरान दो घरों की छत गिर गई। शनिवार सुबह आई बारिश के दौरान करेवड़ी में घर की छत गिर गई। इस दौरान चारपाई पर लेटा आठ वर्षीय बच्चा घायल हो गया। वहीं, रिंढ़ाना में शुक्रवार शाम बिजली गिरने से घर में तीसरी मंजिल की छत गिर गई और बिजली के उपकरण जल गए। इतना ही नहीं पड़ोसियों के भी इनवर्टर व बैटरी भी खराब हो गए।
विज्ञापन

गांव करेवड़ी में शनिवार सुबह हुई बारिश के दौरान बीपीएल पात्र मनजीत के घर की कड़ी टूट गई और छत गिर गई। छत गिरने से मलबा चारपाई पर जा गिरा और चारपाई पर लेटे आठ वर्षीय ईशांत घायल हो गए। परिजनों ने बच्चे को खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि वर्ष 2019 के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बीपीएल परिवारों के घरों के सर्वे नहीं हुए हैं। बीपीएल परिवारों के घर कंडम हो चुके हैं। बीपीएल परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसकी वजह से अपने घरों का निर्माण नहीं करा पा रहे। उनके साथ संदीप, राजबीर, जोगिंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, गांव रिंढ़ाना निवासी वीरेंद्र के तीन मंजिल घर पर बिजली गिरने से बिजली के उपकरण जल गए और एक कमरे में दरार आ गई। इतना ही नहीं तीसरी मंजिल के कमरे की छत गिर गई। घर पर बिजली गिरने से दीवारों में दरार आ गई। इसके साथ फ्रिज, एलसीडी, मोबाइल, चक्की की दो मोटर, पानी की दो मोटर, मोबाइल व अन्य सामान जल गए। इसके साथ ही उनके पड़ोसियों के इनवर्टर व बैटरी भी जल गए। वीरेंद्र ने बताया कि जब बिजली गिरी उस समय कमरे में कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed