फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The role of youth in development is decisive: Kamal Diwan

विकास में युवाओं की भूमिका निर्णायक है : कमल दिवान

Wed, 26 Aug 2026 08:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Aug 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
The role of youth in development is decisive: Kamal Diwan
फोटो . सोनीपत के कांग्रेस भवन में हुई ​मासिक बैठक में शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान का स्वागत करते
सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में हुई जिला सोनीपत शहरी युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की मासिक बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में जिला सोनीपत शहरी युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। शहरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की।
कमल दिवान ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने युवाओं को जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने में आगे रहने को कहा। दिवान ने महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही जनता की समस्याओं पर जोर दिया। उन्होंने युवा कांग्रेस पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर संघर्ष करने का दायित्व निभाने को कहा। दिवान ने यह भी कहा कि किसानों और आमजन के हितों की अनदेखी कर कोई योजना थोपी नहीं जाएगी। पार्टी जनसरोकारों पर जनता के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यवान गहलोत विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और एकजुटता के साथ पार्टी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया। सोमिल संधू युवा कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान की ठोस रूपरेखा तैयार की गई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नितिन तुषीर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed