फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers reject PowerGrid's proposal; demand cancellation of incorrect valuation first.

Sonipat News: पावरग्रिड के प्रस्ताव को किसानों ने ठुकराया, बोले- पहले गलत वैल्यू रद्द करो

Sun, 13 Sep 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers reject PowerGrid's proposal; demand cancellation of incorrect valuation first.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जाजी से सिवानी तक बिछाई जा रही हाईटेंशन लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में गुहणा गांव में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 95वें दिन भी जारी रहा। पावरग्रिड के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों के सामने कुछ प्रस्ताव रखे, लेकिन धरना कमेटी ने इन्हें स्वीकार करने से साफ इंकार कर दिया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि सबसे पहले जमीन की गलत आंकी गई वैल्यू को रद्द किया जाए, इसके बाद अन्य प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
किसान रामकुंवार राणा, विकास राणा, शक्ति दहिया, रणबीर सिंह का कहना है कि जाजी, मोहाना, गुहणा, भैंसवाल, बिलबिलान और आंवली सहित प्रभावित गांवों के किसानों की जमीन के मूल्यांकन में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि भूमि की जो कीमत तय की गई है, वह उन्हें मिलने वाले उचित मुआवजे से काफी कम है। प्रशासन की ओर से धरना समाप्त होने के बाद कीमत बढ़ाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

15 सितंबर को डीसी को देंगे सामूहिक ज्ञापन
किसानों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के अलावा मंत्रियों, मुख्यमंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल तक भी मांग पहुंचा चुके हैं। अब प्रभावित किसानों ने 15 सितंबर को उपायुक्त नेहा सिंह को सामूहिक ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। इसमें जिले में विभिन्न बिजली लाइनों से प्रभावित किसानों की मांगों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed