फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The road built between the canals is becoming a deadly 'travel'

Sonipat News: नहरों के बीच बनी सड़क जानलेवा बन रहा ‘सफर’

Mon, 20 Mar 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The road built between the canals is becoming a deadly 'travel'
सोनीपत। जिले में नहरों के बीच सड़क पर सफर लगातार जानलेवा बन रहा है। गांव गढ़ी बिंदरौली के पास अतिथि अध्यापिका की मौत से पहले भी कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। नहरों के बीच सफर के दौरान अकसर गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधी नहर में गिर जाती हैं। इससे पहले गांव कैलाना के पास नहर में कार गिरने से देवर-भाभी व परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई थी। गांव हलालपुर से आगे नाहरा-नाहरी पुल के पास पश्चिमी यमुना लिंक में कार गिरने से दंपती व उनके दो बेटों की मौत हो गई थी। महलाना के पास भी एक परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई थी। रोहट पुल पर भी चार दोस्तों की मौत कार नहर में गिरने से हो चुकी है। ग्रामीण कई बार नहर किनारे बाउंड्री व अन्य साधनों की मदद से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना नहर व पैरलल नहर के बीच बनी सड़क पर सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं है। जरा सी चूक पर वाहन के नहर में गिरने का डर बना रहता है।नहरों के पास बसे गांवों के लोग भी सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर चुके हैं। सड़क के किनारे ही नहर का पानी बह रहा है, जिससे गाड़ी पर नियंत्रण खोते ही वह नहर में जा गिरती है।
विज्ञापन

पहले भी हुए हैं हादसे
12 जून, 2022 को गन्नौर के गांव कैलाना के पास अचानक अनियंत्रित हुई कार के पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरने से गांव मटिंडू निवासी अशोक (30) उनकी भाभी मंजू (32), भतीजे आयुष (4) और भतीजी आरुषि (8) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 जून, 2022 की रात को गांव सरढ़ाना-आहुलाना के बीच कार के नहर में गिरने से पानीपत के बुडशाम के युवक की मौत हो गई और उसके तीन दोस्त घायल हो गए थे। वह शादी का कार्ड देने जा रहे थे।
26 अप्रैल, 2022 को गांव झरोठ के पास गुरुग्राम माइनर में कार गिरने से गांव खांडा के निवासी महिला व उसके मामा की मौत हो गई थी।
21 अगस्त, 2020 को गांव हलालपुर से आगे नाहरा-नाहरी पुल के पास अनियंत्रित हुई कार पश्चिमी यमुना लिंक में गिरने से ट्रांसपोर्टर गांव बिंदरौली निवासी साधुराम (56), उनकी पत्नी सीमा (46), बेटा मोंटी (17) व ध्रुव (15) की जान गई थी।
14 दिसंबर, 2019 को गांव महलाना के पास अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरने से मूलरूप से मिर्जा खेड़ी व घटना के समय गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी में रहने वाले विजयपाल, उनकी पत्नी संध्या, बेटे हर्ष व बेटी निकिता की जान चली गई थी।
21 जनवरी, 2018 की रात को गांव रोहट के पास कार पश्चिमी यमुना नहर में गिरने से सांपला की पंजाबी कॉलोनी के लक्ष्यदीप धमीजा उर्फ लव (24), उसके साथी हितेश उर्फ हन्नी (22), रोहित (23), सौरभ (22) की जान गई थी।

दिसंबर, 2012 में दिल्ली स्थित दिलशाद गार्डन निवासी राकेश परिवार सहित कार से गोहाना जा रहे थे। दिल्ली पेयजल ब्रांच पैरलल नहर के बीचों-बीच ककरोई के पास कार अनियंत्रित हो गई और पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई थी। इस हादसे में कार सवार पांच लोग नहर में डूब गए थे। नहर में डूबे तनिष्क, नीलम, राजू और मोहम्मद आजाद के शव बरामद किए थे।
-जनवरी 2015 में नहर में डूबने से तारानगर की पूनम की मौत हो गई थी उसका पति अमित बच गया था।
-अक्तूबर, 2016 में खरखौदा निवासी गगन, उनकी पत्नी व बच्चा कार समेत नहर में गिए थे। तीनों को बचा लिया था।
-अप्रैल, 2017 में झज्जर के बादली निवासी नरसिंह व उनकी बेटी रेनू कार सहित रोहट के पास कार नहर में गिर गए थे। लोगों ने उन्हें बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed