फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The purity and uninterrupted flow of the Moksha-giver Mother Ganga is our resolution: Girish Chaturvedi

मोक्ष प्रदायिनी मां गंगा की निर्मलता व अविरलता ही हमारा संकल्प : गिरीश चतुर्वेदी

Mon, 16 Dec 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The purity and uninterrupted flow of the Moksha-giver Mother Ganga is our resolution: Girish Chaturvedi
फोटो 28- सोनीपत के गांव बिधल में बैठक के दौरान जानकारी देते गंगा समग्र संगठन के राष्ट्रीय सह सं
सोनीपत। जल-तीर्थों की निर्मलता व अविरलता (स्वच्छता) के लिए संकल्पित संगठन गंगा समग्र की बैठक गांव बिधल में संजय मलिक के निवास पर हुई। संगठन के राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि गंगा माता मोक्ष प्रदायिनी, जीवनदायिनी के साथ हमारी राष्ट्रीय व सांस्कृतिक पहचान भी है। संगठन ने देश के हर जल तीर्थ को अविरल व निर्मल बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रांत के संयोजक संजय वशिष्ठ व संचालन सतपाल शर्मा ने किया। गिरीश चतुर्वेदी ने बताया कि गंगा व अन्य जल तीर्थ के स्वच्छता अभियान में लगे सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए 22 दिसंबर को मुरथल स्थित श्री राम कृष्ण साधना केंद्र में प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन होगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष, केंद्र के पीठाधीश्वर स्वामी दयानंद सरस्वती सामाजिक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मौजूद रहेंगे, जबकि अध्यक्षता जिला के संघचालक डॉ. मनोज राय करेंगे।
विज्ञापन

मां गंगा जलधारा नहीं, श्रद्धा व आस्था की प्रतीक
गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि गंगा समग्र संगठन नदियों को लोकमाता व तटों को तीर्थ स्वरूप की प्रतिष्ठा प्रदान करने के ध्येय को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। मोक्ष दायिनी मां गंगा हिमालय से निकली केवल एक सामान्य जलधारा नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक वैभव, श्रद्धा व आस्था की प्रतीक मानी जाती हैं। सदियों से भारतीय समाज के हर वर्ग व समुदाय ने इसे अपनी भावनात्मक आस्थाओं का प्रतीक मानकर वंदना की है। गंगा की निर्मलता की तरह ही देश की अन्य प्रमुख नदियों की निर्मलता व जल संस्थाओं के स्वच्छता का प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed