{"_id":"62bf4e1881d82c3ca23c7e8a","slug":"the-prisoner-had-escaped-from-the-civil-hospital-through-the-ramp-from-the-second-floor-sonipat-news-rtk6511453166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मंजिल से रैंप के रास्ते नागरिक अस्पताल से निकल कर भागा था बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मंजिल से रैंप के रास्ते नागरिक अस्पताल से निकल कर भागा था बंदी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी की कारबाइन लेकर भागा बंदी दूसरी मंजिल से रैंप के रास्ते नीचे उतरा था। उस रास्ते से लोगों की आवाजाही कम रहती है। अस्पताल से निकलकर आरोपी मुरथल रोड पर पहुंचा और ऑटो में सवार होकर मुरथल स्थित कॉलोनी में गया। वहां से उसे दबोच लिया गया था। पुलिस ने उससे कारबाइन व मैगजीन बरामद कर ली थी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
जिला कारागार में चोरी के आरोप में बंद नशे का आदी आरके कॉलोनी मुरथल निवासी अंकित उर्फ हैप्पी नागरिक अस्पताल से पुलिस की कारबाइन और मैगजीन लेकर भाग गया था। उसे 27 जून को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह टावर से केबल चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया था। उसे नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित मेडिकल वार्ड में रखा गया था। वहां पर मुख्य सिपाही बलराम और सिपाही सतीश व संदीप को सुरक्षा गार्ड के रूप में लगाया गया था। अंकित हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। वह पुलिसकर्मी की कारबाइन और मैगजीन भी ले गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे देर शाम को मुरथल से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रैंप से नीचे उतरकर बाहर आया, मुरथल रोड से पकड़ा ऑटो
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह रैंप के रास्ते से दूसरी मंजिल से नीचे उतरा था। रैंप के रास्ते से लोगों की आवाजाही काफी कम होती है। उसके बाद वह अस्पताल से बाहर निकला और वहां से मुरथल रोड पर पहुंच गया। मुरथल रोड से ऑटो पकडकऱ वह मुरथल पहुंचा गया था। आरके कॉलोनी में गया तो पुलिस पकड़ लिया था। आरोपी के ऑटो चालक होने के चलते उसे किराए के पैसे देने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी की कारबाइन लेकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे हथियार बरामद कर लिए थे। उसे अदालत में पेश कर अदालत के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बलवंत सिंह, चौकी प्रभारी, सिक्का कॉलोनी