{"_id":"6127f57e8ebc3e79b50f5ee4","slug":"the-portal-remained-closed-for-the-second-day-extended-the-date-of-online-application-till-september-2-sonipat-news-rtk622090538","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : दूसरे दिन भी बंद रहा पोर्टल, दो सितंबर तक बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : दूसरे दिन भी बंद रहा पोर्टल, दो सितंबर तक बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल खुलने के इंतजार में बैठे विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। संवाद
- फोटो : Sonipat
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 2 सितंबर कर दिया है। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त थी, लेकिन दूसरे दिन भी सर्वर डाउन रहने से विद्यार्थी परेशान रहे और महाविद्यालय प्रबंधन से अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग करते रहे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद ही विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
कोरोना महामारी के बीच इस बार महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू हुई है। बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 16 से 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया था, लेकिन 25 अगस्त दोपहर बाद सर्वर डाउन हो गया। अंतिम तिथि को दोपहर तक भी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी, जिससे विद्यार्थी परेशान रहे। विद्यार्थियों को इस बार दाखिले से वंचित रहने का डर सताता रहा। अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद ही विद्यार्थियों के चेहरों पर रौनक लौटी।
यह है नया शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से 02 सितंबर तक
दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 18 अगस्त से 04 सितंबर तक
पहली कटऑफ 08 सितंबर
फीस जमा करवाने का समय 09 से 13 सितंबर तक
दूसरी कटऑफ 5 सितंबर
फीस जमा करवाने का समय 16 से 18 सितंबर तक
सीटें खाली रहने पर पोर्टल दोबारा खुलेगा 21 सितंबर से
पहले प्रमाण पत्र बनवाए, फिर सर्वर डाउन हो गया
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए मांगे गए प्रमाण पत्र बनवाने में कई दिन का समय निकल गया। उसके बाद आवेदन करने पहुंचे तो सर्वर डाउन मिला। वीरवार को भी पोर्टल नहीं खुल रहा था। ऐसे में दाखिले से वंचित रहने का डर सताने लगा था। अंतिम तिथि बढ़ने के बाद ही राहत मिली है।
विज्ञापन
जितेंद्र, विद्यार्थी
--
छोड़ दी थी दाखिले की आस
दो दिनों से दाखिले के लिए महाविद्यालय में आ रहा हूं, लेकिन सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पाया। वीरवार को अंतिम तिथि पर भी पोर्टल नहीं खुला तो दाखिले की ही आस छोड़ दी थी। अंतिम तिथि बढ़ने के बाद राहत मिली है। कल ही आवेदन कर दूंगा।
- सोनू, विद्यार्थी
अंतिम तिथि बढ़ाने की पहले से कर रहे थे मांग
जब से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुुरू हुई है, पोर्टल कई बार बंद हो चुका है। दो दिन से तो आवेदन ही नहीं हो पाए। सभी विद्यार्थी कई दिन से अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। अब अंतिम तिथि 2 सितंबर की गई है। इस समय में सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
- शिव कुमार, विद्यार्थी।
--
वर्जन
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का वीरवार को अंतिम दिन था, लेकिन दोपहर तक सर्वर डाउन रहा। लगातार दूसरे दिन भी सर्वर डाउन रहने से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए। स्थिति को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर दो सितंबर कर दिया है, जिससे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। विद्यार्थियों को चाहिए कि अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाय समय निकालकर पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर लें।
- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत