फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The police school explained the ill effects of drugs and ways to avoid cyber fraud.

Sonipat News: पुलिस की पाठशाला में बताए नशे के दुष्प्रभाव और साइबर ठगों से बचने के तरीके

Sun, 01 Mar 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The police school explained the ill effects of drugs and ways to avoid cyber fraud.
सोनीपत जिले के गांव करेवड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक क
सोनीपत। मोहाना थाना पुलिस ने गांव करेवड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम और साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि यह व्यक्ति, परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

साथ ही साइबर क्राइम जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया दुरुपयोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी व बैंक संबंधी विवरण किसी के साथ साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी भी दी और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक संपर्क करने का आह्वान किया। सोनीपत पुलिस का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed