फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The papers and mobile phone found in the bag will reveal the secret of whose liquor was found in the trolley.

Sonipat News: बैग में मिले कागज और मोबाइल फोन खोलेंगे ट्रॉले में मिली शराब किसकी का राज

Sat, 09 May 2026 06:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
The papers and mobile phone found in the bag will reveal the secret of whose liquor was found in the trolley.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे के पिपली टाेल प्लाजा के सामने बनी एक पार्किंग से शुक्रवार रात को पकड़ी गई शराब के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ट्राले से चंडीगढ़ में बिकने के लिए वैध वोदका शराब की 1,238 पेटियां बरामद हुई थीं। इन पेटियों में 13,416 बोतलें और 5,760 पाव शामिल हैं।मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर बिजेंद्र को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से खरखौदा के पिपली में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब की खेप लाई गई है।
विज्ञापन

शराब को नगर निगम के चुनाव में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पर सीएम फ्लाइंग ने ट्रॉले से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी लेकिन इस दौरान दो युवक टीम को देखकर भाग गए थे। उनका बैग और मोबाइल मौके पर ही छूट गया था। अब सीएम फ्लाइंग उनके माध्यम से ही शराब तस्करों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग से एक बिल मिला है जिसमें हिमाचल के नालागढ़ से 25 हजार क्विंटल पैडी हस्क (चावल का भूसा) गुजरात के कच्छ में भेजने की एक ट्रांसपोर्टर की बिल्टी शामिल है। इसके साथ ही कई अन्य कागजात, मैकेनिक का बिल व फास्ट टैग मिला है। ये सीएम फ्लाइंग के शराब तस्करों तक पहुंचने के लिए काफी हैं।
टीम को संदेह है कि ट्रॉले पर जो नंबर लिखा है वह फर्जी होगा क्योंकि जांच में यह सामने आया है कि ट्रॉले की चेसिस पर लिखे नंबर को ग्राइंडर से मिटाया गया है ताकि पकड़े जाने पर उनकी पहचान न हो सके। अगर फिर भी कहीं चूक होती है तो सीएम फ्लाइंग चंडीगढ़ की क्वीन डिस्टलरी में भी पूछताछ करेगी जहां पर यह शराब बनाई गई है।

वर्जन
सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाकर जिस प्रकार से शराब की अवैध तस्करी की जा रही थी उस पर कड़ा प्रहार किया गया है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं, जल्द ही इस शराब तस्करी की पूरी चेन को पकड़कर उसे तोड़ने का काम किया जाएगा। -जीत बेनीवाल, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed