{"_id":"682e2c4cd0901c68e4040640","slug":"the-owner-accused-the-young-man-of-setting-fire-to-the-factory-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136965-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मालिक ने युवक पर लगाया फैक्टरी में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मालिक ने युवक पर लगाया फैक्टरी में आग लगाने का आरोप
Thu, 22 May 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 22 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कामी स्थित इंडोकैन हनी फैक्टरी में लगी आग के मामले में फैक्टरी प्रबंधक ने ग्रामीण पर आगजनी का आरोप लगाया है। साथ ही आग से करीब 90 लाख रुपये के नुकसान होने की बात कही है। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कंपनी के निदेशक अमित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि कामी के ग्रामीण की जमीन उनकी फैक्टरी के पास स्थित है। आरोप है कि ग्रामीण ने कई बार फैक्टरी प्रबंधन को धमकियां दी थीं। चार दिन पहले भी उसने कथित तौर पर धमकी दी थी कि वह फैक्टरी को आग लगाकर कारोबार खत्म कर देगा। 15 मई की रात फैक्टरी में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची थी। फैक्टरी प्रबंधक का यह भी आरोप है कि 12 फरवरी को हुई एक अन्य आगजनी की घटना में भी युवक की संलिप्तता थी, लेकिन तब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। संवाद